मोधा पैडल लिफ्टिंग मशीन का प्रशिक्षण एवं स्थापना
राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान–भारत ने छत्तीसगढ़ राज्य के धमतरी ज़िले, कुरुद विकासखंड के ग्राम बिरेझर में श्री शिवकुमार मोधा द्वारा विकसित मोधा पैडल लिफ्टिंग मशीन की स्थापना एवं हेंड्स–ऑन प्रशिक्षण हिन्दी एवं स्थानीय भाषा में सफलतापूर्वक सम्पन्न किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ज़िला प्रशासन तथा एनआरएलएम–बिहान टीम, धमतरी के सहयोग से आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान, 11 हथकरघा बुनकरों को इस अभिनव विद्युत–यांत्रिक उपकरण के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। यह उपकरण पारंपरिक हथकरघों में सहज रूप से जोड़ा जा सकता है। मोधा पैडल लिफ्टिंग मशीन बार–बार होने वाली घुटनों की गति को समाप्त कर, शारीरिक थकान को कम करती है, जिससे बुनाई के दौरान सामान्यतः होने वाले घुटनों के दर्द से राहत मिलती है। यह पहल स्वस्थ, अधिक आरामदायक (एर्गोनॉमिक) तथा टिकाऊ बुनाई पद्धतियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।





